फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसील स्तर पर बनेंगे 200 एकड़ के औद्योगिक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को बढ़ाने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। तहसील स्तर पर 100 से 200 एकड़ के औद्योगिक पार्क बनेंगे। ग्लोबल इनवेस्टर समिट में आए 80 प्रतिशत प्रस्ताव जमीन नहीं मिलने की वजह से धरातल पर नहीं उतर सके। 50-50 हजार करोड़ निवेश करने वाली कंपनियां छिटक गईं। ऐसे में अब उद्योग विभाग निवेश को धरातल पर उतारने के लिए औद्योगिक पार्क विकसित करेगा। जहां निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि की तलाश शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के माध्यम से सभी एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। खेरागढ़, बाह और फतेहाबाद तहसील औद्योगिक पार्क के लिए पहली पसंद है। इसके अलावा सदर, एत्मादपुर और किरावली में भी जमीन तलाशी जा रही है। इनर रिंग सड़क स्थित रहनकलां के पास इंटीग्रेटिड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर प्रस्तावित है। एक हजार एकड़ में विकसित होने वाले इस क्लस्टर में देशभर के निवेशक आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें