बरौली अहीर। थाना पिढ़ाैरा क्षेत्र के एक युवक ने पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर पड़ोसी पर पीटने का आरोप लगाया। कहा कि शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल से शिकायत की। युवक ने बताया कि वह दिल्ली की एक नर्सरी में नौकरी करता है। पत्नी गांव में रहती हैं। 6 जून को वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी घर में घुसकर पत्नी से छेड़खानी की। विरोध किया तो जमीन पर गिरा कर पीटा। वह घर आया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और हाथ तोड़ दिया। पत्नी के पेट में चोट लगी। 7 जून को थाना पिढ़ाैरा पुलिस को सूचना दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।