फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छोटा पुल ढहने से 20 गांवों परेशान

Sun, 10 Mar 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। बीते वर्ष अगस्त में बाढ़ आपदा के दौरान ओम नगरिया इलाके का छोटा पुल ढह गया था। इससे 20 गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई। लोग 6 माह से इसके निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को भेजा गया प्रस्ताव लंबित है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण गड्ढों में होकर आवागमन कर रहे हैं।पिछले वर्ष जिले में बाढ़ का कहर काफी अधिक रहा। सोरोंजी, सहावर, पटियाली क्षेत्रों के गांव में बाढ़ आपदा से काफी क्षति हुई। कई सड़के खराब हुई। सबसे बड़ी क्षति पुल के ढहने के कारण हुई। गंगा की कटरी के गांव को जोड़ने वाला यह पुल मुख्य स्थान था। ओमनगरिया से रामताल के बीच के गांव के लोगों का आवागमन यहां से होता है। नगला टिकुरी, मुंशी नगला,नगला गढोरा, रैकेरा, नगला,मुंता सहित अन्य गांव के ग्रामीण इससे परेशान हैं। वहीं पुल पार बदायूं इलाके के ग्रामीण भी परेशान हैं। अंकुर यादव, बुधपाल कशयप, दीपक शर्मा, अनीस अहमद, सविर अली ने पुल निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें