फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 721 जोड़ों के ही विवाह हुए, तय लक्ष्य अधूरा

Sun, 10 Mar 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन ने वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 966 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष पांच चरणों में 721 विवाह ही हो सके हैं। जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों की तमाम कोशिशों के बाद भी लक्ष्य पूर्ति नहीं हो सकी। 245 जोड़े लक्ष्य से छूट गए हैं। चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना के मद्देनजर यह लक्ष्य इस माह पूरा नहीं हो पाएगा। प्रशासन ने इसके लिए जारी प्रयास फिलहाल रोक दिए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन स्तर से वर्ष 2023-24 के लिए जिले को 966 जोड़ों के विवाह करने का लक्ष्य दिया था। समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी 10 निकायों और सात ब्लाक अधिकारियों के सहयोग से पांच चरणों में 721 जोड़ों के विवाह करा दिए। हालांकि निर्धारित लक्ष्य पूर्ति नहीं हुई है। जिला प्रशासन सहित जिला समाज कल्याण विभाग, सभी नगर निकाय और सभी ब्लॉक के अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बाद भी लक्ष्य पूर्ति नहीं हो पाई है। लक्ष्य के अनुरूप 245 विवाह शेष रह गए हैं। सामूहिक विवाह करने में ब्लॉक के अधिकारियों ने भले ही सक्रियता दिखाई हो लेकिन निकायों की शिथिलता रही, जिसके चलते लक्ष्य पूर्ति नहीं हो सकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें