कासगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रविवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। 20 खिलाड़ियों का मंडल के लिए चयन किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल दो वर्गों में आयोजित किया गया। बालक वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में अजय कुमार, 400 मीटर में सूर्य प्रताप सिंह, 800 मीटर में मयंक व मोनू, 1500 मीटर में ब्रजकिशोर व आकाश, 3 हजार मीटर में ब्रजकिशोर व विवेक, शॉटपुट, हेमर में रवि कुमार, लंबी कूद में रोहित, हिम्मत सिंह, ट्रिपल जंप में रोहित यादव का चयन मंडल के लिए किया गया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में नैना व रीता, 200 मीटर में नैना, 400 मीटर में रीता 800 मीटर में कुंती 1500 मीटर में अंजू व 3 हजार मीटर में शिवानी, शॉटपुट, डिस्कस में सलोनी, जेवलिन में नीतू, लंबी कूद में नैना को चयनित किया गया। चयनित खिलाड़ी सोमवार को अलीगढ़ में आयोजित ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल में चयनित होने वाले खिलाडियों को राज्य स्तरीय ट्रायल में खेलने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 14 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी।