फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाकू मारकर हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। चाकू से प्रहार कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी भागा हुआ है।गांव गनेशपुर में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू विवाद में भांजे ने मामा नूर मोहम्मद (50) पर चाकू से प्रहार कर हमला कर दिया था। उनकी उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। मामले में भांजा अनस, बहनोई बली मोहम्मद एवं बहन कमरजहां और भांजी सानिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि रविवार को बली मोहम्मद, कमरजहां व सानिया को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अनस की तलाश जारी है। नूर मोहम्मद ने अपने बेटे गुलफाम का निकाह 4 साल पहले बहनोई की बेटी निशा के साथ कराया था। दोनों में वैवाहिक विवाद था। गुलफाम ने दूसरा निकाह कर लिया। इसी बात पर दोनों परिवार में विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें