फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 20 फीडर, देहात के 214 गांव में अंधेरा

Sat, 04 Apr 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड फ्राइडे की सुबह शहर से देहात तक बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुहानी नहीं रही। गुरुवार रात 11:30 बजे आई आंधी और बारिश ने बिजली नेटवर्क चरमरा दिया। बाह में 214 गांव की बिजली गुल हो गई। 150 विद्युत पोल आंधी के कारण टूट कर गिर गए। 132 केवी हाइटेंशन लाइन ब्रेक डाउन का शिकार हो गई। शनिवार रात तक आपूर्ति बहाल हो पाएगी। शहरी क्षेत्र के 20 फीडरों पर शुक्रवार को 12 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति हो पाई।
विज्ञापन

गुरुवार रात को आई आंधी के बाद शहर में टोरंट के मेंटीनेंस कार्य की कलई एक बार फिर खोल दी। रात 11:30 से 12 बजे के बीच 20 फीडराें की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर 12 बजे तक सामान्य किया जा सका। करीब 3.50 लाख लोग शहरी क्षेत्र में 12 घंटे के ब्रेक डाउन से परेशान रहे। गुड फ्राइडे होने से सुबह लोगों को ज्यादा दिक्कतें हुई। पेयजल और नहाने के लिए दोपहर तक लोग बेहाल रहे।
टोरंट पावर पीआरओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत लाइनों पर पेड़ टूट जाने से दिक्कतें ज्यादा रहीं, लेकिन सुबह 8:30 बजे तक अधिकांश फीडरों की लाइनें चालू कर दी गई। कुछ फीडरों पर फाल्ट बड़े होने से दोपहर में आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर व्यस्त
सुबह बिजली न होने पर लोगों ने टोरंट के टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो यह घंटों तक व्यस्त रहा। पूरे क्षेत्र की बिजली गुल होने वालों को टेप के जरिए जानकारी मिल गई, लेकिन व्यक्तिगत शिकायतों के लिए इंतजार करना पड़ा।

ये सबस्टेशन फीडर रहे प्रभावित
33 केवी गुरुद्वारा गुरु का ताल
11 केवी गोपालपुरा
ताज रिजोर्ट
बोदला रोड
अवधपुरी
जवाहरपुरम्
आजमपाड़ा
इनकम टैक्स
बमरौली कटारा
फाउंड्री नगर
महादेव मंदिर
कृष्णा पैराडाइज
बालाजीपुरम्
एमपी पुरा
जेानल पंप
न्यू आगरा
धनौली
लकावली
महुआखेड़ा
पुष्पांजलि

बाह में 150 पोल टूटे
बाह/आगरा। गुरुवार रात आंधी से 150 पोल टूटने से 214 गांवों की बिजली गुल हो गई। 132 केवी हाइटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। शुक्रवार को पूरे दिन क्षेत्र में बिजली नहीं आई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की टीमें करीब 140 गांवों में आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। 75 गांवों की आपूर्ति सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है। बाह क्षेत्र में एक दर्जन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जैतपुर, अभयापुरा, बासौनी, बाह, जरार, बटेश्वर, भदरौली, अरनौटा, पिनाहट, पापरी, नागर, अर्जुन पुरा, नंदगवा, पाठकपुरा आदि गांव में बिजली की लाइन पर पेड़ टूट कर गिर गए। एसडीओ चंद्रशेखर ने बताया कि आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान पोल टूटने से हुआ है। 132 केवी लाइन का फाल्ट ढूंढने के बाद मेंटीनेंस किया जा रहा है। शनिवार रात तक ही आपूर्ति बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें