फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार भाव से बसूली के खौफ के चलते 20 लाभार्थियों ने कार्ड किए सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन की फ्री राशन योजना के तहत गरीबों के हक पर अपात्र डाका डाल रहे हैं। इसका खुलासा अब होने लगा है। बाजार भाव से बसूली के डर से 20 अपात्रों ने अब तक अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए है। विभाग जल्द ही ऐसे लोगों की जांच कराकर योजना से बाहर करेगा।
विज्ञापन

गरीबों के लिए पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के तहत इस समय फ्री राशन मिल रहा है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र व ग्रमीण क्षेत्र के लिए अलग अलग मानक निर्धारित है। इसके बाद भी तमाम अपात्र लोग भी योजना का लाभ ले रहे हैं। शासन से ऐसे लाभार्थियों की जांच कराकर योजना से बाहर करने एवं बाजार भाव से बसूली करने के निर्देश हैं। विभाग ने ऐसे लोगों को अपने राशन कार्ड सरेंडर करने का मौका दिया है। ताकि वे जांच से पहले स्वयं ही अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दें।
अब तक ऐसे 20 कार्डधारक अपना कार्ड विभाग में सरेंडर कर चुके हैं। जिला पूर्तिअधिकारी केएन सिंह का कहना है कि अपात्रों को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए एक सप्ताह का मौका दिया है। अब तक 20 कार्डधारकों ने अपने कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। यदि जांच में जो लोग अपात्र पाए जाएंगे उनसे बाजार भाव से बसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें