कासगंज के गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में मृतक मासूम बच्ची का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
सोरों सहावर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। मासूम माता पिता के साथ बाइक पर थी। बाइक के फिसलने से गिर कर ट्रक की चपेट में आ गई थी। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे में मौत का शिकार परी (2) पुत्री विजेंद्र निवासी नवाबगंज हुई। विजेंद्र व उसकी पत्नी प्रज्ञा बाइक से बदायूं अपनी पत्नी की ननिहाल जा रहा था। उनके साथ उनकी मासूम बच्ची परी बाइक में आगे सवार थी, जबकि प्रज्ञा की गोद में उनकी 15 दिन की दूसरी बच्ची थी। जब वह सहावर गेट चुंगी 6 के समीप पहुंचे तो उसकी बाइक फिसल गई। बाइक पर आगे बैठी मासूम उझलकर सड़क पर गिर गई। सामने से सरियों से लदा ट्रक आ रहा था। बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि मासूम का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फूल सी बच्ची छोड़ गई
मासूम परी की सड़क हादसे में मौत होने के बाद उसकी मां प्रज्ञा का रो रो कर बुरा हाल था। मां को परिजन और अन्य लोग ढांढस बंधा रहे थे। वह कह रही थी मेरी फूल सी बच्ची छोड़कर चली गई। परी की छोटी बहन मात्र 15 दिनों की है। वह दो बहनों में बड़ी थी। हादसे के वक्त वह भी मां प्रज्ञा की गोद में थी।
कासगंज के गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मां विलाप करतीं व ढांढस बंधाती अन्य महिल?- फोटो : KASGANJ
कासगंज के गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत के बाद मौके पर एकत्रित लोगों की भीड़।- फोटो : KASGANJ