फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.57 लाख कार्ड धारकों की थाली सजेगी मक्का की रोटी से

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 257195 कार्डधारकों के घरों की थाली गेहूं के साथ ही मक्का की रोटी से भी सजेगी। शासन से दो माह के लिए कार्डधारकों को 1 रुपये किलो की दर से मक्का उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने राशन डीलरों को फरवरी माह की मक्का का उठान करा दिया है।
विज्ञापन

शासन ने मक्का किसानों को लाभ देने के लिए जिले में मक्का की खरीद कराई। 6563 मीट्रिक टन मक्का की खरीद किसानों से की गई। अब इस मक्का को कार्डधारकों को वितरित करने का निर्णय लिया गया है। कार्डधारकों को गेहूं व चावल के साथ फरवरी एवं मार्च माह में मक्का भी उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन इसके बदले में कार्डधारकों की गेहूं की मात्रा को घटा दिया गया है।
कार्डधारकों को मक्का उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सभी डीलरों की दुकानों तक मक्का उपलब्ध करा दी गई है। इस योजना का लाभ जिला के 32443 अंत्योदय कार्ड धारकों एवं 224752 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा।
विज्ञापन

कार्डधारक मक्का की मात्रा गेहूं की मात्रा चावल की मात्रा
अंत्योदय 5 किलो प्रतिकार्ड 15 किलो प्रतिकार्ड 20 किलो प्रतिकार्ड
पात्र गृहस्थी 1 किलो प्रति यूनिट 2 किलो प्रति यूनिट 2 किलो प्रतियूनिट
कार्डधारकों को फरवरी एवं मार्च माह में मक्का उपलब्ध कराई जाएगी। सभी डीलरों को फरवरी माह की मक्का का उठान करा दिया गया है। - सत्यवीर सिंह जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें