फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से भारी पशुधन की हानि

विज्ञापन
बिटौर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंजडुंडवारा/ पटियाली। गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम देवकली में आग से हड़कंप मच गया। आग लगने से छह झोंपड़ी जलकर राख हो गई। इन झोपड़ियों में बंधी 65 भेड़ बकरियां मर गईं। साथ ही पशुओं का चारा, कृषि यंत्र भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

गांव मे पन्न्नालाल की झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के झोंकों से देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। जब ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखी तो चीख पुकार मच गई, लेकिन आग ने तब तक आसपास की पांच अन्य झोंपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इन झोंपड़ियों में ग्रामीण अपने पशु, चारा, कृषि यंत्र आदि रखते थे। आग लगने की सूचना पर झोंपड़ी के स्वामी अपनी अपनी झोंपड़ी की ओर दौड़ पडे़ और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। सुचना पर पहुंची दमकल और ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पन्नालाल की 21, दुर्जन सिंह की 19, हेम सिंह की 25 भेड़ बकरियां मर गईं। जबकि दुर्गपाल, कल्याण व रामसिंह की झोपड़ियों में रखा भूसा और खेती किसानी के यंत्र जलकर राख हो गए। अग्नि कांड की सूचना पर नायब तहसीलदार आसिफ अली खां, राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना, क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश ने घटना का निरीक्षण किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया।
संसाधनों की कमी आती है आड़े
कासगंज। जनपद में होने वाली आग की घटनाओं में संसाधनों की कमी हमेशा आड़े आती है। पटियाली तहसील क्षेत्र में एक दमकल की गाड़ी है। जिससे आग की सूचना पर देवकली भेजा गया, लेकिन आग की विकरालता के चलते यह गाड़ी कम पड़ गई। यदि ग्रामीण अपने पंप सेट आदि न चलाते तो आग से और भी तबाही हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें