फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से सटे 272 बूथों पर रहेगी फोर्स की निगाह

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा। राजस्थान और हरियाणा की सीमा से लगे हुए मतदान स्थलों पर फोर्स की निगाह रहेगी। खासकर इन बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में शामिल करते हुए सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में मथुरा संसदीय क्षेत्र में 18 अप्रैल को मतदान होना है। जनपद में 2014 बूथों पर मतदान होगा। इसमें से 272 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसमें अधिकांश बूथ पड़ोसी राज्य राजस्थान और हरियाणा के साथ अलीगढ़ जनपद की सीमा से सटे हैं। यहां सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ आसपास के गांवों में भी सुरक्षा बल तैनात किए जाने की योजना है। ऐसे बूथ और इनसे जुड़े गांवों की स्थित सुरक्षा बल ले चुके हैं। यहां तक पहुंचने का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। इसमें सबसे अधिक बूथ मांट विधानसभा क्षेत्र में 78 हैं, जबकि छाता विधानसभा में ऐसे बूथ 73 हैं। सबसे कम बूथ बलदेव विधानसभा में संवेदनशील हैं।

24 कार्मिकों के खिलाफ होगी रिपोर्ट
मथुरा। बीएसए कॉलेज में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण से अनुपस्थित 24 कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। इस संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों क्रम में नोटिस के बावजूद प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया गया था। संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। संबंधित थाने में इसकी तहरीर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें