फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संविधान ने बदली समाज की दशा: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। संविधान की बदौलत ही समाज में हर आदमी को समानता का अधिकार है। अभिव्यक्ति की आजादी भी संविधान की ही देन है। संविधान से मिले अधिकारों का प्रयोग करने में सजगता बरतनी चाहिए। यह बातें जिला जज नंदलाल ने कहीं।
विज्ञापन


मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई। जिला जज ने कहा कि समाज में बढ़ती हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना अधिवक्ता समाज की महती जिम्मेदारी है। समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ न्यायिक अधिकारियों तथा वकीलों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संविधान के नियमों का पालन करके ही हमें विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होना है। सीजेएम शक्ति सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान अनेकता में एकता का प्रतीक है। भारतीय संविधान विश्व का अकेला संविधान है जिसमें प्रत्येक व्यवस्था के लिए व्यवस्था की गई है। आज भी समाज में विधिक जागरूकता की जरूरत है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा संविधान में मिले अधिकारों के कारण ही हर आदमी को स्वतंत्रतापूर्ण जीवन जीने का अधिकार मिला है। सचिव विश्व विमोहन राजपूत ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों से मिलकर एसोसिएशन जागरूकता कार्यक्रम करेगी।

इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम, अपर जिला जज प्रदीप कुमार, संतराम, रामेश्वर सिंह, आनंद कुमार, तेंद्र पाल सिंह के अलावा पूर्व अध्यक्ष राजीश यादव, प्रभारी डीजीसी शरवीर सिंह यादव, पूर्व डीजीसी चतुर सिंह, शिवकुमार यादव, पंकज यादव, आनंद यादव, विपुल यादव, सुशील शाक्य, रामसेवक, मनोज वर्मा मौजूद रहे। संचालन एएच हाशमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें