फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली न हुई तो भाजपा का विरोध: हरि किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। उत्तर प्रदेश राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने एलान किया कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग स्वीकार नहीं की तो वर्ष 2019 के आम चुनाव में सरकार का बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


पुराने थाना रोड स्थित नितिन चतुर्वेदी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में इं. हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि प्रदेश के 30 लाख कर्मचारी परिवार के एक करोड़ वोटर सरकार को घेरने का काम करेंगे। राजनीति में घुसकर सरकार बनाने और बिगाडने का काम किया जाएगा तथा साथ ही चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।

हम पूरी मजबूती से कर्मचारी हितों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पद पर लगातार पांचवीं बार निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पहली बार करहल पहुंचे इंजीनियर तिवारी का सम्मान किया गया। शरद चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, अंकित तिवारी, पंड़ित अवधेश मिश्रा, सोमेंद्र मिश्रा, रिम्पी मिश्रा, शशांक मिश्रा, विमल पालीवाल, आचार्य शिवम कृष्ण, ब्रजकिशोर मिश्रा, विवेक पांडेय, शुभी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें