फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
छटीकरा (मथुरा)। पत्नी ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा तो गुस्से में आगबबूला हुए पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव कमरे में पंखे पर झूलता मिला। कमरे में रखे टीवी की आवाज तेज कर रखी थी। कूलर भी चला रखा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


करवा चौथ के दिन यह घटना जैंत चौकी के गांव मघेरा में सुबह को तकरीबन आठ बजे की है। इस गांव निवासी दीपचंद के दो बेटों दीना उर्फ दिनेश (20) और जीतू उर्फ जितेंद्र का विवाह मांट के गांव दरबै चौकड़ी निवासी ओमवीर की बेटियों पायल और पूनम से पांच जुलाई 2018 को हुआ था।

क्योंकि दोनों का ही पहला करवा चौथ था लिहाजा घर में भी तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को घर में सभी महिलाओं ने व्रत रखा लेकिन दिनेश की पत्नी पायल ने व्रत नहीं रखा। जब दिनेश को पता चला तो उसने पत्नी से पूछा तो उसने कह दिया कि तबीयत ठीक नहीं है। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हो गया।
विज्ञापन


गुस्साया दिनेश कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद टीवी की आवाज फुल कर दी और कूलर भी चला दिया। रस्सी का फंदा बनाकर पंखे पर लटककर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद कमरे से न निकलने पर परिजनों को चिंता हुई।

खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर देखा तो दिनेश पंखे से लटका हुआ है। आनन-फानन में पंखे से उतारकर नयति हास्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जैंत चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर सुइसाइड किया है। वह पोशाक और सिलाई का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें