फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। गुरुवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी सहित ढाबा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों व अन्य को रौंद दिया। हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


थाना पचोखरा के गांव धर्मपुर निवासी रिटायर्ड फौजी हुकुम सिंह बुधवार शाम साढ़े छह बजे टूंडला से स्कूटी पर घर के लिए निकले थे। एटा रोड स्थित निहाल सिंह की पुलिस के निकट पहुंचे तभी टूंडला की ओर से ही जा रहे एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। इतना ही नहीं, हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक घबरा गया और वह ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर पास ही स्थित राधा-कृष्ण ढाबे में जा घुसा।

ट्रैक्टर ढाबे में घुसा और पार होकर खेते में पहुंच गया। मंजीत और दिलीप निवासी मोहम्मदाबाद थाना टूंडला व दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गये। लोगों ने घायलों को ढाबे से बाहर निकाला। सूचना पर सीओ संजय वर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान रिटायर्ड फौजी हुकुम सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें