फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट और चीखों से टूट गया सन्नाटा

विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट और चीखों से टूट गया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। शनिवार की रात ढोलना क्षेत्र के कई गांवों का सन्नाटा टूट गया। महिलाओं की चीख पुकार एवं गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़ और अफरातफरी मच गई। भरसौली जंगल के समीपीवर्ती कई गांव के ग्रामीण बदमाशों की घेराबंदी में जुटे और चारों तरफ से गोलियां चलीं। नगला नरायन एवं भरसौली में रात 2 बजे तक सन्नाटा छाया हुआ था। लगभग तीन बजे नगला नरायन से महिलाओं की चीख सुनाई दी और थोड़ी ही देर में गोलियों की आवाज गूंजने लगी। रात का सन्नाटा टूट चुका था। गांव में फायरिंग के बाद भगदड़ के हालत बन गए। नगला नरायन के ग्रामीण सबसे ज्यादा दहशत में थे। क्योंकि चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने इसी गांव के घर का सहारा लेकर गोलियां चलाई। लोगों में खौफ था कि कहीं बदमाश उनके घरों में तो नहीं छिपे हैं। ग्रामीणों को बदमाशों की संख्या का अंदाजा नहीं था। खेतों की ओर से भी बदमाशों को घेरने की आवाजें आ रहीं थीं। इटौआ, तवालपुर, किनावा, नगला भूड़ के ग्रामीण भी बदमाशों को घेरने के लिए दौड़ पड़े। बच्चों में साफ साफ दहशत दिखाई दे रही थी। वह चीख चीखकर रो रहे थे, लेकिन इस दहशत के बीच ग्रामीणों का साहस कारगर साबित हुआ। दो बदमाश दबोचे जा सके।
विज्ञापन

सजगता के लिए बनी टीमें
कासगंज। घटना के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है। ग्रामीण भी सजग हो गए हैं। भरसौली जंगल, नगला नरायन, किनावा सहित आस पास के कई गांव में ग्रामीण आपसी सामंजस्य से टीमें बनाएंगे। यह टीमें रात को गांव की पहरेदारी करेंगी। रातभर गांव की गलियों में गश्त करने के अलावा आस पास के खेतों तक निगरानी करेंगी।
घर घर होती रही तलाशी
कासगंज। दहशत में लोग इतने डरे हुए थे कि पुलिस से अनुरोध कर रहे थे कि एक बार उनके घर की तलाशी ले लो। कहीं कोई बदमाश घर में छिपा तो नहीं है। पुलिस ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया। भरसौली जंगल एवं नगला नरायन में घर घर तलाशी ली गई। हालांकि दबोचे गए बदमाशों ने स्पष्ट कर दिया था कि अब उनका कोई साथी गांव में नहीं है।
विज्ञापन

बदमाशों ने कब्जे में ली लाइसेंसी बंदूक
कासगंज। बदमाशों ने नगला नरायन में तांडव मचाने के दौरान ग्राम प्रधान का लाइसेंसी शस्त्र कब्जे में ले लिया। स्वयं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बदमाशों ने चोरी के दौरान डबल बैरल बंदूक भी बक्से से निकाल ली। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने इस बंदूक से फायर करने की कोशिश की। ग्राम प्रधान जागन के मुताबिक बंदूक में डबल लॉक लगा हुआ था। इसलिए वे इसका प्रयोग नहीं कर सके।
बदमाशों ने खेत में फेंके हथियार
कासगंज। ग्रामीण और पुलिस से जब बदमाश पूरी तरह से घिर गए तो उन्होंने स्वयं के हथियार ठिकाने लगाने की कोशिश की। थाना प्रभारी गनेश कुमार चौहान ने बताया कि बदमाशों ने अपने हथियार समीप के खेतों में फेंक दिए थे। पुलिस ने दो तमंचे और कारतूस बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें