फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल प्रदेश में टाप 20 में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। मां का स्तनपान कार्यक्रम को लेकर यूनिसेफ ने देशभर के अस्पतालों का सर्वे कराया था। इसमें प्रदेश की टॉप 20 में जिला महिला अस्पताल शामिल हुआ है। आगरा और अलीगढ़ मंडल में एटा का महिला अस्पताल शामिल होने पर सीएमएस को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

सीएमएस ने गुरुवार को बताया कि यूनिसेफ के मिशन निदेशक पंकज कुमार और सीएफओ मिस रुथ लियानो द्वारा अस्पताल का गोपनीय सर्वे किया था। अस्पताल में प्रसूता और उनके परिजनों द्वारा स्तनपान को लेकर तमाम तरह की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


ऐसे में महिला अस्पताल को प्रदेश के टॉप 20 में शामिल किया गया है। इसके लिए महिला अस्पताल के डा. सौरभ राजपूत को आगरा बुलाकर जिला अस्पताल के नाम प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमएस डा. प्रदीप कुमार और डा. सौरभ राजपूत ने बताया कि मां के स्तनपान का बच्चे की जिंदगी में बहुत बड़ा महत्व होता है। बच्चा जन्म लेने के साथ ही उसे मां की गोद में 90 डिग्री पर रखकर सीने से लगाया जाए। इससे उसे मां की धड़कन सुनाई देती हैं और इससे बच्चे में सुनने की क्षमता भी बढ़ती है। महिला रोग विशेषज्ञ डा. अनीता ने कहा कि मां का पहला दूध बच्चे को पिलाना चाहिए। इससे बच्चे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें