फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

305 शिक्षक आवेदकों ने दिए स्कूल विकल्प

विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
एटा। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शुरू हुई विकल्प प्रक्रिया में अधिकांश अभ्यर्थियों ने इच्छित विद्यालयों के विकल्प भरे। इसमें सात दिव्यांगों के साथ 125 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे जिले के लिए अच्छी खबर है। इसी सप्ताह जिले को तीन सौ से अधिक शिक्षक मिलने वाले हैं। रविवार को संपन्न 305 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के बाद इनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को डायट पर सुबह से शुरू हुई काउंसलिंग में सात दिव्यांगों सहित 125 महिलाओं ने विकल्प पत्र भरे। वहीं पुरुषों की विकल्प प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। बीएसए संजय कुमार शुक्ल के अनुसार बुधवार को इन्हें नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। इस दौरान बीएसए के अलावा डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि, उप प्राचार्य जितेंद्र सिंह यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। बताते चलें कि जिले के लिए आवंटित 323 पदों के सापेक्ष 305 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए थे।
दर्जनों अभ्यर्थी उपवास में
चयनित अभ्यर्थियों का उत्साह देखते बन रहा है। नौकरी की खुशी उनके चेहरों पर झलक रही थी। बच्चों एवं अन्य परिजनों के साथ पहुंची महिला अभ्यर्थी इसे जन्माष्टमी का तोहफा मानती हैं। इनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें मेहनत का फल मिल रहा है। दर्जनों महिला-पुरुष अभ्यर्थी तो कान्हा के जन्मदिन के उपवास में थे। घंटों के इंतजार के बावजूद भी यह लोग थकावट नही मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें