फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी के चरणों में समर्पित की गईं राखियां

विज्ञापन
ठाकुर जी को आईं राखियां - फोटो : self
विज्ञापन
वृंदावन। भारत ही नहीं विदेशों में रह रहीं बहनों ने रक्षा बंधन के त्योहार को मनाने के लिए ठाकुर बांके बिहारी महाराज को भाई मानकर उनके श्रीचरणों में राखियां भेजी हैं। उन राखियों को सेवायतों ने सभी राखियों को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्री चरणों मे रख दिया।
विज्ञापन


वहीं कुछ बहनों ने मंदिर आकर ठाकुर बांकेबिहारी के श्री चरणों में राखियां अर्पित कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। वहीं श्रावण मास की पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ रही।

मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि कई बहनों ने राखी भेजने के साथ-साथ ठाकुरजी को एक पत्र के माध्यम से संदेश प्रेषित किया है कि मैं तो नहीं आ सकी लेकिन ठाकुरजी, मेरे इस पवित्र बंधन को स्वीकार कीजिए। इन राखियों को ठाकुरजी के श्री चरणों में रख बहनों की मंगल कामना की प्रार्थना की है। वहीं दिल्ली निवासी नीता, पुष्पा, रश्मि, महिमा आदि बहनों ने ठाकुरजी के श्रीचरणों में राखियां अर्पित कर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें