फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे पड़े तार से करंट लगने पर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कस्बा मोहनपुरा में प्लाट में टूटे पड़े बिजली के तार से करंट लगने पर किशोर व घोड़े की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

अंकित (15) पुत्र राज कुमार निवासी मोहनपुरा मंगलवार देर शाम अपने घोड़े को चराकर घर वापस लौटा। जब वह घोड़े को बांध रहा था तभी घोड़ा छुट कर एक प्लाट की ओर दौड़ा, वह भी पीछे दौड़ा। किशोर ने घोड़े की रस्सी पकड़ ली। घोड़ा प्लाट में घुस गया। प्लाट में एचटी तार टूटा पड़ा था। जिससे घोड़े को करंट लग गया। साथ ही किशोर को भी करंट लग गया। इससे दोनों की मौत हो गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह प्लाट पर पहुंच गए। किशोर व घोड़े का शव देखकर कोहराम मच गया। हादसे के बाद लोग एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना था कि प्लाट में कई दिन से तार टूटा था। सूचना के बाद भी विभाग ने तार को ठीक नहीं किया।
करंट लगने से किशोरी सहित दो झुलसे
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सरजनपुर निवासी रामा (15) पुत्री रामजीत अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय वह संदिग्ध हालात में बिजली के तार से करंट लगने से झुलस गई। जानकारी होने पर परिजन भागते हुए पहुंचे और उसे तार से हटाते हुए आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंची किशोरी को चिकित्सकों ने उपचार दे गंभीर हालात में आगरा रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली नगर क्षेत्र के मारहरा दरवाजा निवासी जनवेश पुत्र शक्तअली भी करंट लगने से झुलस गया। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें