फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ मिला तो खुल उठे चेहरे

विज्ञापन
योजनाओं का लाभ मिला तो खुल उठे चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सूबे के मुखिया एटा आएंगे, ऐसी सुगबुगाहट जब से शुरू हुई वैसे ही तमाम योजनाओं की आस लगाए बैठे लोगों के दिल में खुशी पैदा हो गई। मगर जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं के लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिए तो उनके चेहरे खिल उठे। सरकारी योजनाओं से अब तक वंचित रहे ऐसे ही कई लोगों को प्रमाण पत्र मिले, पट्टा पाने वाली सकीट की भूरी बेगम पत्नी का कहना है कि लोग भाजपा सरकार को मुस्लिम विरोधी बताते हैं लेकिन मैं पट्टा पाकर बेहद खुश हूं। वृद्धा पेंशन पाने वाले रसूलपुर गढ़ौली के होतीलाल का कहना है कि काफी दिनों से पेंशन के लिए भटक रहे थे मगर पेंशन नहीं मिल पा रही थी योगी जी ने मेरी पेंशन बनवा दी है मैं उनको धन्यवाद देता हूं। दिव्यांग पेंशन पाने वाली प्रियंका व सुलेखा को जब प्रमाण पत्र मिले तो उनके चेहरों की खुशी देखने लायक थी। हम दोनों काफी दिनों से दिव्यांग पेंशन पाने के प्रयास कर रहे थे मगर ऐसा नहीं हो पा रहा था। अब मुख्यमंत्री के हाथ से सम्मान पाकर बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन

कौशल विकास योजना का प्रशिक्षण पाने वाली नालांक्षी व प्रियंका को कुशल प्रशिशण पाने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। दोनों का कहना है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य को सुधारने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें