फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवन मंदिर में कीर्ति स्तंभ की हुई स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्या सागर महाराज के 50वें दीक्षा वर्ष के अवसर पर नगर के पार्श्वनाथ उपवन मंदिर में कीर्ति स्तंभ का निर्माण किया गया। इस दौरान ध्वजारोहण और मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपवन मंदिर में कीर्ति स्तंभ की स्थापना से पहले जिनेंद्र भगवान का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण का कार्य हुआ।
विज्ञापन


आचार्य के चित्र का अनावरण डा. परमानंद जैन व उनकी पत्नी सीमा जैन ने किया। आचार्य के चित्र के सम्मुख पंडित शिवचरन लाल, सुशील जैन, प्रकाश चंद्र जैन, डा. मालती जैन, अरुण जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। पंडित कमल कुमार जैन ने आचार्य विद्यासागर को संगीतमय पूजन कराया। पंडित प्रकाश चंद्र जैन ने आचार्य के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जैन पाठशाला की छात्राओं ने संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें