फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-नोएडा की कंपनियों पर लगाया 25-25 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक विजय सिंह ने टीम के साथ जलेसर रोड आटा चक्की व किराना की दुकान और टूंडला मंडी में 17 स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान घटतौली करने पर आगरा और नोएडा की कंपनी पर 25-25 हजार का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन


डीएम ने घटतौली करने वालों के खिलाफ सघन जांच करने के आदेश दिए थे। इस पर फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित आटा चक्की, किराना की दुकान पर चेकिंग की। बांट-माप संबंधी खामी मिलने के कारण दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। टूंडला क्षेत्र में सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं द्वारा इलेक्ट्रानिक बेइंग मशीनों का समय से सत्यापन नहीं करने के कारण ही फल-सब्जी के 15 थोक विक्रेताओं के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जांच टीम में वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक विजय कुमार और लक्ष्मीकांत तिवारी थे। उन्होंने बताया कि आगरा की नमकीन निर्माता कंपनी मां वैष्णो फूड्स प्रोडक्ट प्रा. लिमिटेड अनुराग नगर-दो दरेसी रोड बलकेश्वर आगरा और नोएडा की नूडल्स निर्माता फर्म भारत फूड्स एंड बेबरेज प्रा.लि. नोएडा द्वारा समाचार पत्रों में दिए विज्ञापन में मूल्य के साथ मात्रा अंकित नहीं करने के कारण दोनों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सघन जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें