फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पांच वाहन सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
एटा। पुलिस ने दो वाहन चोरों के साथ ट्रैक्टर सहित पांच वाहन बरामद किए हैं। गिरोह में शामिल दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। बरामद हुए वाहन अलग-अलग जिले से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन


थाना जसरथपुर पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि भनऊ घाट पुल अलीपुर के पास कुछ लोग चोरी के वाहनों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गोविंद पुत्र वेदराम निवासी खानपुर थाना जसरथपुर और रामचन्द्र पुत्र गोविंद लोधी निवासी गुनामऊ थाना नयागांव को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि मैनपुरी का एक डाक्टर नाम का युवक और एहसान पुत्र फकीरे निवासी अचलपुर थाना जसरथपुर फरार है। जिनको पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चार बाइक, एक स्कूटी एवं एक ट्रैक्टर बरामद किया है। बरामद हुए वाहनों को पकड़े गए लोगों ने जिले के साथ ही आसपास के जिलों से चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें