फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के कादरगंज में शनिवार देर शाम डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व दो मासूम बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा है।
विज्ञापन

श्याम (26) पुत्र केवल निवासी नगला बरी उझानी बदायूं बाइक से अपने गांव से अपनी पत्नी प्रेमलता, पुत्र हेमंत (4), पुत्री गुड़िया (6 माह) के साथ सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला गुलाबी में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। जब वह कादरगंज गंगा घाट के निकट बाइक को धीमा करके गंगा में पैसे चढ़ाने का प्रयास करने लगा। इसी प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर उसके परिवारीजन भ्ीा मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिवारीजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें