फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाइड में हुई किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
girl
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आई स्लाइड की रिपोर्ट ने पुलिस की थ्योरी को गलत साबित कर दिया है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले की दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर लिया है। पुुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ढोलना के एक गांव में 26 जून को खेत पर शौच को गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक आकाश ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिवार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवारीजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे। किशोरी ने पुलिस को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी पुुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की बात पर विश्वास नहीं किया। पुलिस ने अपनी थ्योरी के आधार पर पीड़िता से तहरीर लिखवाली। इसके बाद दुष्कर्म के मामले को दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने इस मामलेे में बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तेंयार करके जांच को लैव भेज दी। जांच रिपार्ट में किशोरी के सा दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच रिपोर्र्ट में दुष्कर्र्म की पुुष्टि हो जाने के बाद मामले को दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें