फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीआईओएस ने जनपद की माध्यमिक शिक्षा के सुधार के लिए नियमित भ्रमण का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। डीआईओएस ने घिरोर क्षेत्र के दो कॉलेजों का निरीक्षण किया। यहां छात्र संख्या बढ़ाने तथा शिक्षा के स्तर में सुधार के निर्देश दिए। डीआईओएस सर्वेश कुमार शनिवार को सबसे पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कालेज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कालेज के निरीक्षण में पाया कि छात्र संख्या काफी कम है। यहां तैनात शिक्षकों को निर्देश दिए कि छात्र संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


यहां से डीआईओएस कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति सही मिली। शिक्षा का स्तर भी संतोष मिला। यहां डीआईओएस ने शिक्षा के स्तर में और सुधार के निर्देश दिए। डीआईओएस ने जनपद के सभी कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कालेजों में शिक्षा का बेहतर माहौल पैदा किया जाए। किसी कीमत पर शिक्षण कार्य में लापरवाही न बरती जाए। वे नियमित निरीक्षण करते रहेंगे। यदि निरीक्षण के दौरान खामियां मिलती हैं तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें