फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी खींचकर कलक्ट्रेट पर रालोद ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि से रालोद में उबाल आ गया। सड़कों पर उतरकर रालोद नेता बुग्गी को खुद खींचकर जिला मुुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान और मजदूर विरोध करार दिया।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता टैंक चौराहे से अनोखा प्रदर्शन करते हुए बुग्गी खींचकर जिला मुुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर राज्यपाल को नामित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष और महानगर संयोजक ने कहा कि बिजली अफसरों की लापरवाही से जनपद के लोग परेशान है। 24 घंटे आपूर्ति के दावे खोखले साबित हो रहे हैं, वहीं बिजली अफसर फोन तक नहीं उठाते।

प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री जयवीर सिंह सरगना, राजेंद्र सिंह सिकरवार, रामवीर सिंह भरंगर, राजपाल सिंह भरंगर, बाबूलाल, गौरव मलिक, रोहित प्रताप, रविंद्र नरवार, सुरेश, डॉ. युनूस कुरैशी, योगेश नौहवार, मुकेश चौधरी, संजू चौधरी, चौ. हरवीर सिंह, ठा. शैलेंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र माहूर, पूर्व चेयरमैन जगपाल सिंह, पवन चतुर्वेदी, विश्वेंद्र सिंह, लोकेश शर्मा, कायम कुरैशी, अनिल पचहरा, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें