फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेता को दुकान के अंदर खींचकर लूटा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख दवा विक्रेता मनोज मेडिकल स्टोर के संचालक के साथ बेखौफ लुटेरों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। दुकान बंद करते समय लुटेरे दवा विक्रेता को दुकान के अंदर खींच ले गए और उन्हें लहूलुहान करके कैश लूट ले गए। जबकि घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट रहती है और नजदीक ही पुलिस चौकी है।
विज्ञापन


मोहल्ला गंज स्थित दत्ता कंपाउंड निवासी पंकज दत्त बंसल की आगरा गेट पर मनोज मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान है। सोमवार देर रात करीब दस बजे वो दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान तमंचा थामे दो बदमाशों ने गर्दन को दबाते हुए दवा विक्रेता को दुकान के अंदर खींच ले गए।

बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी और विरोध करने पर पीटा। इससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान दुकान पर काम करने वाले सभी कर्मचारी जा चुके थे वह अकेले ही थे। पचास हजार रुपये कैश लूटकर दुकान का शटर डाल कर बदमाश भाग गए। घटना से दहशत में आए पंकज काफी देर तक दुकान में ही कैद रहे और कुछ देर बाद बाहर आए।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। नगर विधायक मनीष असीजा मंगलवार को सुबह उनके घर पहुंचे। विधायक ने प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण रूपेश कुमार वर्मा को घर पर ही बुला लिया। उन्होंने घटना पर काफी नाराजगी जताई। कहा कि जहां घटना हुई उससे चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट रहती है। सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह ने घटना स्थल का ही निरीक्षण किया।

बंद पड़ा था सीसीटीवी कैमरा
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एसएचओ दक्षिण रूपेश कुमार वर्मा ने टीम के साथ किड्स कार्नर स्कूल, एक्सिस बैंक के साथ ही सुभाष तिराहे पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। सुभाष तिराहे के पास लगा पुलिस विभाग का सीसीटीवी कैमरा बंद पड़ा था। एसएचओ दक्षिण ने कहा कि बैटरी खराब होने के कारण कैमरा नहीं चल रहा था।
विज्ञापन



2014 में हुई लूट का अभी तक नहीं हो सका खुलासा
फिरोजाबाद। दवा विक्रेता पंकज दत्त बंसल के साथ दो अक्तूबर 2014 में घर के बाहर नकदी से भरा थैला लूटा था। अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें