फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज के महाविद्यालय में चोरी

विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज के महाविद्यालय में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर महाविद्यालय के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये की नकदी और हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान चोरों ने महाविद्यालय में तोड़फोड़ भी की। मामले में महाविद्यालय के प्राचार्य ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का वीरांगना अवंतीबाई पीजी महाविद्यालय है। शनिवार रात विद्यालय के पूर्वी गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और चोरों ने एक के बाद एक चार ताले और तोड़ दिए। चोरों ने प्राचार्य कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ कक्ष, स्टोर कक्ष को खंगाला औश्र प्राचार्य कक्ष में अलमारी में रखी 2.5 लाख रुपये की नकदी, कंप्यूटर, एलसीडी चोरी कर लिए। इस दौरान चोरों ने महाविद्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी रविवार सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नगला धनी ने प्राचार्य को दी। सूचना पर प्राचार्य डा. हरिबिलास सिंह पहुंच गए। प्राचार्य ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शुरू कर दी है। बता दें कि सांसद साक्षी महाराज वीरांगना अवंतीबाई पीजी महाविद्यालय के प्रबंधक है।
सीसीटीवी के सेटअप बॉक्स को भी साथ ले गए चोर
महाविद्यालय में चोरी के दौरान चोर सीसीटीवी के सेटअप बॉक्स को अपने साथ ले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी किसी जानकार ने ही की है और उसे महाविद्यालय की अच्छी जानकारी थी।
विज्ञापन

- पुलिस के साथ डाग स्क्वॉयड ने की जांच
महाविद्यालय में चोरी की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया। पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम ने गहनता से मामले की जांच की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें