फिरोजाबाद। पाकिस्तान से बीस वर्ष पूर्व 90 दिन के वीजा पर फिरोजाबाद आई फौजिया खान उर्फ बेबी (37) को गुप्तचर विभाग की टीम ने राजस्थान के धौलपुर के पुरानी सराय कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गुप्तचर विभाग की टीम ने उसे थाना दक्षिण पुलिस को सौंपा।