फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान और दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
तीन हत्याआें के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राया (मथुरा)। सोमवार की देर रात को राया के गांव भरऊ में पूर्व प्रधान और दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों की हत्या अलग अलग हुई। पूर्व प्रधान को खेत पर मारा गया, जबकि चचेरे भाइयों में एक की हत्या खेत पर हुई है तो दूसरे को घर के दरवाजे पर सोते वक्त गोली मारी गई थी। ट्रिपल मर्डर से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


थाना राया के गांव भरऊ में मंगलवार की तड़के करीब पांच बजे सुंदर सिंह (42) पुत्र छीतर सिंह के कत्ल का शोर मचा। सुंदर सिंह अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। उसके सीने में गोली मारी गई थी। कुछ देर बाद ही सुंदर सिंह के चचेरे भाई भंवर सिंह (52) पुत्र रामजीलाल का शव खेत पर मिला।

भंवर सिंह के भी सीने में गोली मारी गई थी। जबकि पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश उर्फ सत्तन (68) पुत्र भूधर सिंह का शव खेत पर पड़ा मिला। पूर्व प्रधान को भी एक गोली मारी गई थी। गांव में हुए इस ट्रिपल मर्डर की जानकारी पाकर आईजी राजा श्रीवास्तव और एसएसपी प्रभाकर चौधरी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


परिवार वालों से भी जानकारी की गई लेकिन हत्या की वजह सामने नहीं आई। पुलिस का मानना है कि तीनों की हत्या में एक ही व्यक्ति शामिल है। तीनों की हत्या रात को बारह बजे से दो बजे के बीच हुई है।

‘ट्रिपल मर्डर में प्रथम दृष्टया जमीन की रंजिश की पृष्ठभूमि लग रही है। तीनों को गोली मारते हुए किसी ने आवाज नहीं सुनी, यह अटपटा लग रहा है। इतना जरूर है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करके आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचाए जाएंगे।’
विज्ञापन

प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें