फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर तोड़ा, दरोगा-होमगार्ड घायल

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
श्यामघाट-एटा रोड पर शुक्रवार रात एक वाहन चालक पुलिस बैरियर को तोड़कर वाहन को भगा ले गया। चपेट में आकर पिकेट पर मौजूद एक दरोगा और एक होमगार्ड घायल हो गया। उनकी रायफल भी टूट गई। पुलिस ने भागे वाहन की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताए अनुसार थाना सिढ़पुरा पुलिस की पिकेट एटा जनपद की सीमा पर श्यामघाट पर लगी हुई थी। इस पिकेट पर दरोगा सुशील कुमार और रनवीर सिंह, दो होमगार्ड रामवीर और सतीश ड्यूटी पर थे। रात करीब 10 बजे एटा की ओर से एक आया एक वाहन चालक बैरियर को तोड़ते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरियर पर मौजूद दरोगा रनवीर सिंह और होमगार्ड सतीश घायल हो गए। रामवीर होमगार्ड की रायफल दूर जाकर गिरी जो क्षतिग्रस्त हो गई। दरोगा सुशील ने सूचना थाना पुलिस को दी। घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें