फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से एटा में आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
electricity - फोटो : amar uajala
विज्ञापन
एटा। शनिवार रात को आई आंधी और बरसात से शहर के कई मुहल्लों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान रहे। नई बस्ती, प्रेम नगर में जहां बिजली गुल रही। वहीं, किदवई नगर, न्यू रेवाड़ी एवं अलीगंज रोड पर लो वोल्टेज की शिकायतें रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह विद्युत पोल भी झुक गए।
विज्ञापन


न्यू रेवाड़ी मोहल्ला व किदवई नगर निवासी इल्यास अहमद, राशिद खान, अकरम खां एवं अलीगंज रोड निवासी विनय, कोतवाल सिंह यादव आदि का आरोप है कि रात दस बजे गुल हो गई। हालांकि एक घंटे बाद बिजली आई लेकिन वोल्टेज इतना कम था कि कूलर तो क्या पंखे भी नहीं चल सके। कंट्रोल रूम पर शिकायत करने पर शीघ्र संभालने का आश्वासन दिया लेकिन सुबह तक वोल्टेज ठीक नहीं हुआ। पटियाली गेट निवासी इश्शन खां ने बताया कि रात भर बिजली आती जाती रही ऐसे में लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं, समर न चलने से पानी की भी किल्लत रही।

प्रेमनगर, नई बस्ती में बिजली गुल होने के विरोध लोग सड़कों पर उतर आए। बिजली कर्मियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
राधेश्याम, वीरेश चौहान, नन्नूमल गुप्ता आदि का कहना है कि आए दिन बदहाल हो रही आपूर्ति के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। रोजेदारों का कहना है कि बदहाल आपूर्ति से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रात को आई आंधी के चलते कुछ क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। किदवई नगर क्षेत्र में जंपर टूटने के चलते एक फेस नहीं रहा। शिकायतों के बाद रात को ही आपूर्ति सुचारु करा दी गई थी।
विज्ञापन

---विजय शंकर, एसडीओ, शहरी खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें