फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में उठाएंगे कासगंज के अपराधों के मामले: चौधरी रामगोविंद

विज्ञापन
ramgovind chaudhary - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। नेता प्रतिपक्ष चौधरी रामगोविंद यादव ने कहा कि कासगंज की आपराधिक घटनाओं को विधानसभा में उठाया जाएगा। ये घटनाएं पुलिस की लापरवाही से हुईं हैं। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त है। पुलिस का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं हैं।
विज्ञापन


नेता विरोधी दल चौधरी रामगोविंद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के द्वारा दी जो आर्थिक सहायता दी गई है वो नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

कहा कि घायलों की स्थिति काफी चिंताजनक है। उनके इलाज में काफी खर्च आ रहा है। सरकार उनका उच्च स्तरीय इलाज कराए और खर्च वहन करे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यहां आए हैं।
विज्ञापन


जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर वे काफी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून का राज स्थापित हो। लोग जिले में भयमुक्त होकर रह सके। चीथरा गांव में तीन दिन पूर्व बदमाशों द्वारा अपहरण का प्रयास करने एवं महिला को घायल के मामले में पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर उन्होंने आपत्ति की।

उन्होंने कहा कि वे इस मामले को भी सदन में रखें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पुलिस की लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने जकहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज की स्थिति है। योगी सरकार पूरी तरह से फेल हो रही है। सरकार का ध्यान न कानून व्यवस्था पर है और न ही विकास पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें