टूंडला। पूरे देश में एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। टूंडला में भी एटीएम में कैश न होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रेलवे स्टेशन के पास लगे एटीएम के बंद रहने से रेल यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
अचानक से देश में कैश की किल्लत होने से एटीएम खाली हो गए हैं। रेल यात्रियों, बस यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ गया। जिन यात्रियों को अचानक कैश की जरूरत पड़ती है उनके लिए रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम तो लगा है लेकिन वह अधिकांश समय बंद ही रहता है। ऐसे में तमाम यात्रियों को कैश के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यही नगर में स्थापित कई बैंकों के एटीएम का रहा। एक बार कैश डाले जाने के बाद कुछ ही देर में कैश के समाप्त होने के बाद एटीएम से कैश नहीं निकलने से उपभोक्ता खासे परेशान रहे। जबकि इस समय विवाह समारोह चल रहे हैं। ऐसे में लोगों को जरूरत के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ गए।