फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में रोडवेज बसों का संचालन शीघ्र शुरू होगा

विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। निजी और डग्गामार वाहनों में यात्रा करने से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए रोडवेज ने पहल की है। विभाग की आय बढ़ाने के साथ ही लोगों को सहूलियत दिलाने के लिए परिवहन निगम ने निजी बसों को अनुबंधित करना शुरू कर दिया है। बसों का अनुबंधन होने से अब देहात में भी रोडवेज की बसें नजर आएंगी।
विज्ञापन


जिले में इस समय परिवहन निगम के पास 109 बसों का बेड़ा है। इनमें से सात बसें अनुबंधित की गई हैं। रोडवेज की अधिकतर बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित हैं। इनमें से कई वाया एटा और कुछ वाया यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली तक जाती हैं। जिले से इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद के लिए बसों की संख्या बहुत कम है।

जिले के कई मार्गों पर अभी तक रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। इन मार्गों पर बसे गांवों के लोगों की निजी बसों अथवा डग्गामार वाहनों से यात्रा करना मजबूरी है। इनमें अधिक किराया के साथ ही सुविधाओं का अभाव भी है। परिवहन निगम द्वारा बसों का अनुबंधन शुरू करने से लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इन मार्गों पर नहीं रोडवेज सुविधा
मैनपुरी- औंछा
मैनपुरी- कुर्रा
मैनपुरी-किशनी
मैनपुरी-कुसमरा
मैनपुरी-घिरोर
मैनपुरी-अलीगंज
मैनपुरी-बरनाहल

बसों का ब्योरा
विवरण मैनपुरी डिपो बेवर डिपो
बसें सरकारी 60 42
बसें अनुबंधित 01 06
चालक नियमित 19 29
चालक संविदा 113 75

लोगों को यात्रा करने में असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम ने निजी बसों का अनुबंधन शुरू कर दिया है। मैनपुरी डिपो में एक तथा बेवर डिपो में छह बसें अनुबंधित की गई हैं। बसों को अनुबंधित करने की मंशा लोगों को निजी बसों में यात्रा करने से छुटकारा दिलाने तथा रोडवेज को राजस्व लाभ दिलाने की है।
विज्ञापन

एमएच रिजवी, एआरएम मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें