फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आग का गोला बन गई वैन

विज्ञापन
आग - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय मार्ग पर वैन देखते ही देखते आग का गोला बन गई। चलती गाड़ी में अचानक आग की लपटें उठती देख चालक वैन को छोड़ भाग लिया। पुलिस ने हाईवे पर आवागमन रोक दिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उस वक्त तक वैन पूरी तरह से जल चुकी थी। सोमवार सुबह 6:50 बजे दूध के पैकेट लेकर मारुति वैन चालक आगरा की ओर से मथुरा आ रहा था। 6:55 बजे हाईवे पर भगवान नगर के निकट से गुजरते वक्त अचानक वैन में आग लग गई। चालक गाड़ी को छोड़ कूद कर भाग गया। थोड़ी ही देर में वैन धू-धू कर जलने लगी। वैन में आग लगने से दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों का आवागमन हाईवे पर रुक गया। पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पर हाईवे पुलिस व डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। वैन को हटवाकर हाईवे से आवागमन चालू कराया। एसओ हाईवे ने बताया कि कार चालक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें