फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा और गुलाबी नजर आएगा जन्मस्थान क्षेत्र

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ आसपास के सभी रास्तों को भगवा और गुलाबी रंग में रंगने की तैयारी है। हेरिटेज सिटी योजना के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र को एकरूपता दी जाएगी। यह कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। हेरिटेज सिटी योजना के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान और पोतराकुंड का सुंदरीकरण होना है। यहां करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण के कार्य किए जाने हैं। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान को जाने वाले रास्तों को एकरंग में रंगने की योजना भी है। यह रंग श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर जैसा होगा। इसमें भगवा रंग की पट्टी के साथ दीवारें गुलाबी होंगी। इस रास्ते पर करीब 60 दुकानें हैं। इसके अलावा आवासीय गेट के साथ पोतराकुंड के रास्ते की सभी दुकानों को भी इसी रंग में रंगा जाएगा। हालांकि पूर्व में दुकानदारों ने इसका विरोध किया था, लेकिन अब वह सहमत हो गए हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रदीप मित्तल ने बताया कि काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें