फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर आधा घंटे बढ़ा नमाज का समय

विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। होली के दिन मुस्लिम समुदाय की होने वाली जुमे की नमाज का समय आधा घंटे बढ़ा दिया गया है। डेढ़ बजे वाली नमाज अब दो बजे अदा की जाएगी। यह सहमति पुलिस प्रशासन के साथ धर्मगुरुओं की बैठक के बाद बनी।
विज्ञापन


होली के त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था के चलते एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार ,सीओ सिटी वरुण कुमार और तहसीलदार संजीव ओझा एवं कोतवाली नगर प्रभारी पंकज मिश्रा ने शहर के धर्म गुरुओं के साथ बैठक की।

इसमें जुमे की नमाज अदा होने वाले समय डेढ़ बजे का समय बदलने पर चर्चा की गई। इसे लेकर धर्म गुरुओं ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए नमाज को डेढ़ बजे की अपेक्षा दो बजे अदा कराने का एलान या। इस मौके पर इमाम अब्दुल वाहिद, इदरीश अली, नूर आलम, हफीजुर्रहमान, आबिद अली, खलीलुल्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें