फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल से भरा बेकाबू टैंकर दीवार से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ चौराहे पर मंगलवार को दोपहर पेट्रोल से भरे टैंकर के चालक को चक्कर आने से बेकाबू टैंकर ने कई बाइकों को रौंदते हुए दीवार से जा टकराया। पुलिस ने अंदर देखा तो चालक बेहोश पड़ा था। पुलिस ने चालक को उपचार के लिए भेजा है। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे बिल्टीगढ़ चौराहे पर मथुरा से पेट्रोल भरकर टैंकर जसराना के लिए रवाना हुआ था। टैंकर हाईवे स्थित मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ चौराहे के पास पहुंचने वाला था कि तभी चालक को अचानक चक्कर आने लगा। इससे टैंकर बेकाबू हो गया। टैंकर रोड को क्रास करते हुए दूसरी साइड की ओर दौड़ा तो हाईवे पर अफरातफरी मच गई। शोर शराबा होने के साथ वाहनों के चालक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

शिकोहाबाद की ओर से आ रहे नसीम खान पल्सर बाइक को छोड़कर खुद जान बचाकर भागे। उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टैंकर आगे बढ़कर किन्नर बिंदियारानी घर के बाहर सबमर्सिबल की दीवार आदि को तोड़ते हुए बाहर खड़ी बाइकों को रौंद दिया। टैंकर उनके मकान की दीवार से टकाकर रुक गया। टैंकर की चपेट में आने से कोलामई निवासी भूरे सिंह नागर की बाइक, मिस्त्री की दुकान पर खड़ी उप निरीक्षक अर्जुन सिंह की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


टैंकर रुकने के बाद पुलिस ने जब खिड़की खोलकर देखा तो चालक अचेतावस्था में पड़ा था। चालक की पहचान एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कल्यान निवासी संजय पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के साथ चालक को उपचार के लिए भेजा है। टैंकर के चालक को मिर्गी का दौरा आने के कारण बेकाबू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें