फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर की गला दबाकर की थी गई हत्या

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौहझील(मथुरा)। नौहझील के गांव कौलाना में शनिवार की दोपहर डिप्लोमा इंजीनियर की गला दबाकर हत्या की गई थी। दिनदहाड़े इंजीनियर की हत्या में शामिल दंपति को रविवार को नौहझील पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने खून में सनी रजाई भी बरामद कर ली है। थाना नौहझील के गांव कौलाना निवासी डिप्लोमा इंजीनियर हरेंद्र उर्फ मौसम (23) पुत्र जगदीश का शव उसके घर से 100 मीटर दूर गोवर्धन के नौहरे पर भुस की बुर्जी में मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पड़ोसी बने सिंह के बेटे टेकचंद और उसकी पत्नी रजनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। नौहझील पुलिस जांच में जुटी तो हकीकत से पर्दा हट गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो इंजीनियर के सिर में डंडा मारकर घायल किया गया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी दंपति गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तलाशी में हत्यारोपियों के घर से खून में सनी रजाई मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते ही इंजीनियर की हत्या की गई है। हरेंद्र नोएडा में नौकरी करता था। गांव में प्लाट बनने के कारण पिता की सहायता करने यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें