फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बीच बंट गया था इंटर गणित-दो का पेपर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा के परीक्षा केंद्र श्रीगिरिराज बाबा सरस्वती शाहपुर, चैनपुर में नौ फरवरी को ही 12 फरवरी को होने वाला गणित-दो का पेपर छात्रों के बीच बंट गया था। जिसे वापस लेकर उस दिन होने वाले प्रश्न पत्र को वितरित किया गया। इस बात का खुलासा जांच रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मगोर्रा के परीक्षा केंद्र श्रीगिरिराज बाबा सरस्वती कालेज में नौ फरवरी को इंटर का गणित-प्रथम प्रश्न पत्र के स्थान पर द्वितीय का पैकेट खुला और छात्रों में बंट गया। जब केंद्र व्यवस्थापक को ये बात पता चली तो आननफानन में इस प्रश्न पत्र को वापस लेकर प्रथम प्रश्नपत्र बांटा गया।

इसके बाद गणित दो के प्रश्नपत्र को पुन: लिफाफे में रखकर मामले को दबाने का प्रयास किया। पेपर से एक दिन पहले इस बात का खुलासा हुआ तब कहीं केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई और 74 परीक्षा केंद्रोें पर प्रश्नपत्र को बदला गया। डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि ये तथ्य सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है। इसके अलावा शंकर इंटर कालेज पलसों के सहायक अध्यापक योगराज सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने मजिस्ट्रेटों की बैठक बुलाई

जिला अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लगे सभी स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक गुरुवार सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट सभागार में बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें