फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली उजागर होने पर कागजों से बाहर निकले स्वेटर

विज्ञापन
sweter - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण के नाम पर कुछ स्कूलों में सिर्फ फोटो खींचे जा रहे हैं। ताकि कागजी आंकडे़ में स्वेटर वितरण जनपद अब्बल चुना जाए। मगर बच्चे ठंड से ठिठुर रहे हैं। फर्जीवाडे़ की हकीकत उजागर होने होने के बाद सोमवार को व्हाट्सग्रुपों में जिन स्कूलों में फोटो वितरण के फोटो अपलोड़ किए थे। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद उन स्कूलों में आनन-फानन में स्वेटर वितरित किए गए।
विज्ञापन


जिले में हकीकत में 60 प्रतिशत स्कूलों में स्वेटर का वितरण नहीं हो सका है। सर्दियां जा रही हैं, ऐसे में कुछ शिक्षकों ने भी स्वेटर वितरण के नाम पर अपनी जेब गर्म करने की प्लानिंग बना ली थी। सोमवार को कई स्कूलों ने फोटो कराकर बच्चों से स्वेटर वापस लिए थे। कार्रवाई न हो, इसलिए उन स्कूलों में शिक्षकों को हकीकत मे स्वेटर बांटने पडे़। यहां तक कि बाजार में महंगे स्वेटर मिले, मगर ने खुद को बचाने के लिए उन्हीं स्वेटर को बांटा।

बाजार में स्वेटर की कमीं है। जिन दुकानदारों के पास स्वेटर हैं, वो दो सौ रुपये का ही दे रहे हैं। यानि अब की बार शिक्षकों को स्वेटर में मुनाफा नहीं हो रहा है। सिर्फ दुकानदार ही मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। अब स्वेटर खरीदना शिक्षकों की मजबूरी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें