फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मइया यशोदा के जन्मोत्सव के लिए सज गया नंद भवन

विज्ञापन
मइया यशोदा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। प्रभु कन्हैया की मैया यशोदा का जन्मोत्सव मंगलवार को नंदभवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को नंद भवन में दिन भर तैयारियों का दौर चला। मैया के जन्मोत्सव के लिए नंदभवन को सजाया गया है।
विज्ञापन

देवकी के गर्भ से कंस के कारागार में जन्मे श्रीकृष्ण का लालन-पालन ब्रज के नंदबाबा और मैया यशोदा ने किया था। श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर नंदबाबा गोकुल में निवास करते थे। कंस के अत्याचार के चलते कुल गुरु के परामर्श से वे नंदीश्वर पर्वत पर आकर बस गए। यहां नंदबाबा ने अपने नाम से गांव बसाया और कृष्ण और बलराम दोनों भाइयों का पालन पोषण किया। मैया यशोदा का मायका भी नंदगांव के समीपवर्ती गांव महराना है। फ ागुन मास की कृष्ण पक्ष की छठ को नंद भवन में मैया यशोदा का जन्म धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मंगल गीत और बधाई गाई जाती है। छह फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां सोमवार नंद भवन में होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें