फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जा रही महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के एक गांव में मंदिर जा रही महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने कोतवाली में एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इसे आपसी रंजिश बता रही है।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली के तहत एक गांव निवासी महिला सोमवार की सुबह 10 बजे गांव के पास ही एक मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में थाना शेरगढ़ के गांव बिलौडा निवासी जीतू महिला को पकड़ कर जबरन पास के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

पीड़ित महिला के पति ने कोतवाली में जीतू के खिलाफ दुष्कर्म करने, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई में गांव में हुई शादी में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। तभी से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। महिला के पति की तहरीर पर जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल के बाद मजिस्ट्रेेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें