फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी के घर और मोबाइल सेंटर में चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात चौकीदार के घर से चोर ताले तोड़कर लाखों रुपये के चोरी करके ले गए। जबकि रेलवे रोड स्थित माइक्रोमैक्स मोबाइल सर्विस सेंटर से चोर छत पर रखी पटिया तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये सामान साफ करके ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने निरीक्षण करते हुए लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी नीतेश पुत्र मुन्नालाल कासगंज जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग में चौकीदार के पर कार्यरत है। घर पर ताला लगाकर नीतेश पत्नी के साथ लखनऊ गया था। उसी समय चोरों ने मकान में लगे ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर घर के अंदर से लाखों रुपये की चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी लोगों को सुबह जागने पर हुई। घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों ने नगर पुलिस को दी।

वहीं दूसरी ओर, थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी विपिन यादव पुत्र सुखवीर शहर के रेलवे रोड होटल इंद्रप्रस्थ समीप माइक्रोमैक्स मोबाइल सर्विस सेंटर चलाता है। रोज की भांति गुरुवार देर शाम वह सेंटर में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। उसी समय चोरों ने छत पर बनी सीढ़ियों के रास्ते पर रखी पटिया हटा दी। इसके बाद चोर सेंटर के अंदर जा पहुंचे।
विज्ञापन


जहां से चोर 22 कीमती मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर आदि सामान के साथ ही 21 हजार रुपये की चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सेंटर की सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी पहुंचा तो उसने ऊपर जाने वाला रास्ता खुला हुआ और सामान इधर उधर पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी उसने तत्काल सेंटर संचालक विपिन को दी।

जिसे लेकर पीड़ित ने घटना से कोतवाली नगर पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर प्रभारी सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने फिंगर प्रिंट टीम और डॉग स्क्वाएड टीम के माध्यम से जांच पड़ताल की। वही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित सेंटर संचालक ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें