फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने पर चालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपया के लेनदेन के मामले में उपनिदेशक कृषि प्रसार कार्यालय में तैनात चालक ब्रजमोहन को संयुक्त निदेशक कृषि टीपी चौधरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट प्रांगण में चालक की नौकरी दिलाए जाने के नाम पर लाखों रुपया वसूलने की शिकायत रामलखन शंखवार ने की थी। ब्रजमोहन पर पैसे लेने के साथ नियुक्ति के फर्जी अभिलेख तैयार किए जाने का आरोप था। सीडीओ अशोक कुमार ने इसकी जांच भी कराई थी।

कोर्ट के आदेश पर कलक्ट्रेट के लिपिकों के साथ अन्य के खिलाफ थाना लाइनपार में अभियोग दर्ज कराया था। कलक्ट्रेट के लिपिकों के खिलाफ भले कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन उप निदेशक कृषि प्रसार कार्यालय में तैनात चालक पर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने इस मामले की जांच उप कृषि निदेशक आगरा को सौंपी है।
विज्ञापन


चालक को निलंबन अवधि के दौरान सहायक निदेशक मृदा परीक्षण व कल्चर आगरा के यहां संबद्ध करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में डीडी कृषि प्रसार हंसराज ने कहा कि चालक को संयुक्त निदेशक कृषि आगरा की ओर से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें