फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा चौरासी मंदिर में किया शांतिनाथ विधान

विज्ञापन
जे के मंद‌िर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति के 32वें स्थापना दिवस पर तीर्थ क्षेत्र मथुरा चौरासी में शांतिनाथ विधान हुआ। समिति के सदस्य परिवार सहित विधान में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन


समिति के सदस्य परिवार सहित सिद्धक्षेत्र मथुरा चौरासी और वृंदावन गए। श्रमण संस्कृति गुरुकुल मथुरा के आचार्य और विधानाचार्य पंडित जिनेंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में भगवान शांतिनाथ के विधान संगीत क ी मधुर स्वर लहरियों के बीच हुआ। पारिवारिक सदस्यों ने अर्घ समर्पित कर पुण्यार्जन किया।

विधानाचार्य ने देव शास्त्र गुरु की पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। सदस्यों ने बस से वृंदावन पहुंच कर प्रेम मंदिर, बिहारीजी मंदिर तथा अन्य मंदिरों के दर्शन किए। अध्यक्ष अशोक भदावर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप मित्तल जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, राजीव हैप्पी, रमेश जैन, नीरज जैन, मनोज जैन, संजय जैन, अजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें